धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, 18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

May 17, 2026 - 06:02
Aug 18, 2026 - 16:25
 0  0
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, 18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

बुरहानपुर शासन के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चयनित जनजातीय बहुल 116 ग्रामों के आदि सेवा केंद्रो पर 18 मई से 25 मई, 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की पहल पर अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों के आदि सेवा केंद्रो पर विशेष संतृप्ति शिविर आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने का लाभ दिलाया जायेगा।
जन-जागरूकता, स्वास्थ्य एवं जनसुनवाई गतिविधियां होंगी आयोजित
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री भरत जांचपुरे ने बताया कि जनजातीय समुदायों में कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 18 मई को चिन्हित ग्रामों में जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 19 से 25 मई तक चयनित ग्रामों एवं आदि सेवा केंद्र स्तर पर संतृप्ति अभियान, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
शिकायत निवारण एवं समीक्षा भी होगी
अभियान अंतर्गत 20 मई को फील्ड स्तर की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें अधिकारी, आदिकर्मयोगी, गैर शासकीय संगठन एवं स्व-सहायता समूह ग्रामों में वस्तुस्थिति का अवलोकन किया जायेगा। 21 से 23 मई तक शिकायत निवारण एवं त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। 24 मई को प्राप्त आवेदनों का दस्तावेजीकरण तथा 25 मई को विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0